वेद प्रचार
वेदों के संदेश, यज्ञ, प्रवचन एवं वैदिक संस्कारों के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम।
कृण्वन्तो विश्वमार्यम्
महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों एवं वैदिक सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित।
सभा का परिचय हमारी गतिविधियाँ
आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा, में आपका हार्दिक स्वागत है। यह मंच आर्य समाज के आदर्शों और सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित है। हमारा लक्ष्य समाज में सत्य, धर्म, ज्ञान और संस्कारों को जागृत करना है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी और सशक्त बन सके।
आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने एक सशक्त एवं उन्नत समाज की नींव रखी, जो वेदों के शुद्ध ज्ञान पर आधारित है। हम उसी मार्गदर्शन को आगे बढ़ाते हुए समाज में शिक्षा, नैतिकता और आध्यात्मिकता का प्रसार करने के लिए प्रयासरत हैं।
हमारे विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से हम धार्मिक जागरूकता, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा का विस्तार, और सांस्कृतिक उत्थान को बढ़ावा दे रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति वैदिक ज्ञान से प्रेरित होकर, अपने जीवन को श्रेष्ठतम बना सके और समाज कल्याण में योगदान दे।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि इस महान उद्देश्य में हमारा साथ दें और आर्य समाज के सिद्धांतों को अपनाकर एक आदर्श समाज की स्थापना में सहायक बनें।
वेदों की ओर लौटें, उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ें!
आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा वैदिक संस्कृति, शिक्षा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यरत संस्था है। सभा महर्षि दयानंद सरस्वती के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने तथा आर्य समाज की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सभा के कार्यक्षेत्र में वैदिक प्रचार, शैक्षणिक संस्थानों का मार्गदर्शन, गुरुकुल परंपरा का संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।
हमसे संपर्क करेंवैदिक विचार, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन की पहल।
वेदों के संदेश, यज्ञ, प्रवचन एवं वैदिक संस्कारों के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम।
विद्यालयों और गुरुकुलों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहन।
युवाओं में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रभावना के विकास हेतु गतिविधियाँ।
पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण से जुड़े अभियान।
आर्य समाज सम्मेलन, वैदिक संगोष्ठी, महायज्ञ और विशेष स्मृति कार्यक्रम।
वैदिक साहित्य, पत्रिका और उपयोगी प्रकाशनों के माध्यम से विचारों का प्रसार।
सभा से संबंधित विद्यालयों एवं गुरुकुलों की जानकारी एक ही स्थान पर।
आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल, पानीपत सहित सभा से संबंधित विद्यालयों का विवरण।
गुरुकुल कुरुक्षेत्र, गुरुकुल शादिपुर एवं अन्य वैदिक शिक्षण संस्थान।
वैदिक शिक्षा, प्रशिक्षण और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े संस्थान।
सभा के आगामी कार्यक्रमों, घोषणाओं और गतिविधियों की जानकारी।
आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा की गतिविधियों, कार्यक्रमों और प्रकाशनों की जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।
ई-मेल करें